महाराष्ट्र के पुणे में जनजागरण प्रेरित कार्यक्रम में आम जनजीवन के उत्थान हेतु संकटमोचन हनुमान मंदिर में प्रेरणादायी आयोजन

Spread the love

महाराष्ट्र ( पुणे ) – संकटमोचन हनुमान मंदिर, भक्ति शक्ति चौक, निगडी सेक्टर-43, पुणे-44, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित “सेव सेल्फ मुहिम – सबका अनुष्ठान” के अंतर्गत एक सार्थक एवं जनजागरण प्रेरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज (संस्थापक – श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर-मुंबई; अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली – संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी – योग प्रमुख, महाराष्ट्र प्रदेश) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संकटमोचन हनुमान मंदिर में आरती एवं भजन के साथ हुई। तत्पश्चात योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने “सेव सेल्फ मुहिम” की अवधारणा, उद्देश्य एवं इसके माध्यम से आम जनजीवन में आत्मनिर्भरता, सेवा, संस्कार और आत्मबोध की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, महाराष्ट्र के मठ-मंदिर रक्षक धनाजी सिंदे जी ने महाराष्ट्र के मठ-मंदिरों की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा करते हुए जीर्ण-शीर्ण मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण की आवश्यकता को प्रमुख मुद्दा बताया। साथ ही मठ-मंदिरों की भूमि की अनधिकृत खरीद-फरोख्त पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी गई।

महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति में विश्व हिंदू परिषद – मातृशक्ति, पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत सहसंयोजिका सौ. शारदा भास्कर रिकामे ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और व्यवहारिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि समाज में अधिकांश लोगों को संस्कृत के श्लोक एवं मंत्र आते हैं, परंतु संकोचवश लोग स्वयं को संस्कृत-अज्ञानी बताते हैं। उन्होंने आगामी जनगणना में संस्कृत भाषा को अवश्य चिह्नित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान योगीराज द्वारा “हर हाथ बांसुरी हर सांस बांसुरी” मुहिम के अंतर्गत बांसुरी एवं सेव-सेल्फ मोमेंटो का वितरण किया गया। प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं श्रीकृष्ण भक्त श्री गुरुचरण अय्यर की मधुर बांसुरी धुनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर नव महाराष्ट्र महिला विकास मंच की संस्थापक श्रीमती बिंदु तिवारी, सावरकर मंडल के पदाधिकारी भास्कर रिकामे, जरनैल जी सैनी, रणधीर सैनी, जयप्रकाश शुक्ल, रंगीलाल यादव, सुशील ठाकुर, सुशील अग्रवाल, राधेश्याम साह, अरुण साह, राजपाट शुक्ल, तोताराम सैनी, दशरथ, आयुष पांडेय, गोविंद सिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने योगीराज का श्रीफल, हार एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन सेवा, संस्कार और स्वावलंबन के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें “सेव सेल्फ मुहिम” को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *