महाराष्ट्र (पिंपरी चिंचवड़) – हर हांथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी मुहिम के तत्वावधान में योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज (संस्थापक श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर,मुंबई महाराष्ट्र ), अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली (संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) तथा भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी (योग प्रमुख, महाराष्ट्र प्रदेश) — के कर-कमलों द्वारा पुणे क्षेत्र की अनेक धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं को बांसुरी प्रदान की गई।
इस अभियान के अंतर्गत इस्कॉन मंदिर, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, संकट मोचन हनुमान मंदिर, चाफेकर वाड़ा, पद्मश्री गिरीश जी प्रभुणे, गुरुकुल, गौशाला तथा चापेकर स्मारक सहित विभिन्न स्थानों पर बांसुरी वितरण एवं बांसुरी वादन किया गया।
बांसुरी की मधुर ध्वनि से उपस्थित जनमानस मंत्रमुग्ध हो उठा और पूरा वातावरण शांति, सौहार्द और कृष्णमय अनुभूति से भर गया।इस सफल आयोजन में चिन्मय दास, भास्कर रीकामे, राजपत शुक्ला, पोपट हजारे, बी.के. संगीता बहन, गुरुचरण अय्यर, गोविंद सिंह भाटी, आयुष पाण्डेय, जय प्रकाश शुक्ल, विक्रम जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
योगीराज ने कहा कि यह मुहिम केवल सांस्कृतिक अभियान नहीं, बल्कि आंतरिक शांति, आत्म-संवाद और सामाजिक सद्भाव का जन-आंदोलन है, जो कि यात्रा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का प्रसाद बांसुरी हर घर पहुंचने का लक्ष्य है बांसुरी के माध्यम से हर हाथ और हर सांस को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

