उत्तर प्रदेश (नोएडा)- श्रीराम लीला मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन इस वर्ष रामलीला मैदान सी ब्लॉक सेक्टर 62 नोएडा के डी पार्क , फोर्टिस हॉस्पिटल के समीप आयोजित किया गया है।
श्रीराम लीला मंचन का पूरा कार्यक्रम संस्कार टीवी के यू ट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीराम मित्र मंडल के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा रामलीला महोत्सव के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सभी क्षणों को देखने, समझने, महसूस करने का पावन अवसर सभी भक्तों को प्राप्त हो एवं प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलकर भारत विश्वगुरु, हिंदुराष्ट्र बने यही हमारी कामना है यही हमारा लक्ष्य है, उन्होंने सभी सनातनियों, हिंदू परिवारों को इस रामलीला महोत्सव में सम्मिलित होने का न्यौता भेजा है।
श्रीराम मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव 29 सितंबर से नोएडा रामलीला मैदान में हुआ प्रारंभ.
