मुंबई के मालाड पश्चिम से कांग्रेस विधायक असलम शेख के हाथों हेल्पिंग हैंड्स ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ के कार्यालय का किया उद्घाटन.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) – मुंबई मलाड पश्चिम मैं तकरीबन 7 साल से कम कर रहे एनजीओ हेल्पिंग हैंड्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक अध्यक्ष समीर खान ने अपने नए कार्यालय की शुरुआत की समाज के प्रति सालों से सामाजिक कार्य करते समीर खान ने 200 जरूरतमंद गरीबों को राशन वितरण किया समीर खान ने कहा मैं राशन वितरण का कार्य पिछले 7 वर्षों से करते आ रहा हूं नए कार्यालय की शुरुआत हमारी टीम ने हमारे स्थानीय आमदार माननीय असलम शेख जी के जन्मदिन के अवसर पर की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय असलम शेख जी के हाथों रिबन काटकर नए कार्यालय की शुरुआत हुई इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पूर्व नगर सेविका कमर जहां सिद्दीकी, पूर्व नगर सेवक वीरेन चौधरी संस्था के मार्गदर्शक सकील खान स्थानीय महिला नेता वनिता नायडू वरिष्ठ समाज सेविका मदेरूनिसा खान, नूरजहां खान सभी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
संस्था के मार्गदर्शक सकील खान ने कहा मैं हर परिस्थिति में संस्था को संस्था के अध्यक्ष समीर खान व संस्था के पद अधिकारियों के साथ मिलकर गरीब जनता की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे
असलम शेख जी ने हेल्पिंग हैंड्स ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ को इसी प्रकार समाज में समाज के साथ आगे बढ़ने की शुभ कामना दी संस्था के सभी पदाधिकारी ने असलम शेख जी को उनके जन्मदिन की शुभकामना दी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष सलमान खान मुंबई अध्यक्ष समीर जायसवाल रहमान शेख ज़ीनत शेख व संस्था के सभी पदाधिकारी की मेहनत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *