मुंबई –
SEBI ने IIFL सिक्योरिटीज के नए क्लाइंट्स जोड़ने पर 2 साल के लिए बैन लगा दिया है, IIFL पर क्लाइंट्स और अपने फंड्स मिलाकर, खुद के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है।
SEBI की तरफ से जारी एक ऑर्डर में कहा गया है कि आईआईएफएल की खातों की सेबी ने एक अप्रैल 2011 से लेकर 31 दिसंबर 2013 तक के खातों की जांच की और पाया कि सेबी के 1993 के सर्कुलर के मुताबिक क्लाइंट्स और कंपनी के खातों को अलग-अलग नहीं रखा गया है। इसके बाद सेबी ने 7 अगस्त 2014 के बाद सभी खातों की गहराई से जांच की और पाया कि खातों में विवरण उस तरीके से नहीं रखा गया है जो सेबी के नियम कहते हैं।
SEBI ने IIFL सिक्योरिटीज के नए क्लाइंट्स जोड़ने पर 2 साल के लिए बैन लगा दिया है, IIFL पर क्लाइंट्स और अपने फंड्स मिलाकर, खुद के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है।
