
मध्यप्रदेश ( इटारसी) कल ईटारसी नगर और मध्यप्रदेश हिन्दू महासभा ईकाई द्वारा अखिल भारत हिन्दू महासभा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में ईटारसी शहर में एक भव्य शोभायात्रा और भगवा रैली का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
भगवा रैली के अवसर पर उपस्थितजनों व शहरवासियों को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी ने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने और अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार से भारत में एक समान नागरिक कानून बनाने की मांग की।उन्होंने केंद्र की राजग सरकार से देश में एक मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने,लवजेहाद पर रोक लगाने,राष्ट्रीय स्तर पर गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने,हिन्दू संतों व हिन्दू महिलाओं की रक्षा करने,श्री नरसिम्हा राव सरकार द्वारा १९९१ में बनाये गये मंदिर अधिनियम को समाप्त करने की मांग की।
कार्यालय,ईटारसी नगर हिन्दू महासभा।
