सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ( MSME PCI ) करेगी भारत में EV वाहनों का प्रमोशन , ग्रीन और क्लीन एनवायरनमेंट पर होगा जोर.

Spread the love

दिल्ली – प्रदूषण और भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन ( EV )  वाहनों का बाजार देखते हुए  MSME PCI (MSME promotion council of India) भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों ( EV ) का बिक्री ज्यादा उपयोग एवं हर हाथ इलेक्ट्रिक वाहन ( EV ) गाड़ी पर कार्यक्रम चलाएगी .जिसमें इनके उपयोग पर जोर दिया जाएगा एवं कंपनियों द्वारा गठबंधन ( tieup ) करके सस्ती एवं बेहतर इलेक्ट्रिक वाहन ( EV )  सब्सिडी के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी .काउंसिल स्टूडेंट्स एवं महिलाओं के अलावा स्वरोजगार के लिए e रिक्शा, भार ढोने वाले साधन आदि भी उपलब्ध करवाएगी . कम्पनियों से जुड़कर MSME PCI अपने “साथी ” कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट प्राइड , एवं वर्किंग लोगो के लिए माई प्राइड , स्कीम लॉन्च करेगी जिसमें रजिस्ट्रेशन किया जाएगा . बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार के लिए इलेक्ट्रिक वाहन ( EV ) के माध्यम से रोजगार पर कार्य किया जाएगा , हर क्षेत्र में युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन ( EV ) का ट्रेनिंग के लिए मैकेनिक कोर्स भी डिजाइन किया जा रहा है जिसे सीख कर व्यक्ति खुद का एवं ev वाहनों का मैकेनिक बन सकता है. MSME PCI इसके अलावा वेस्ट मैनेजमेंट , SHG एवं पंचायत माइक्रो लघु उद्योग तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में हर पंचायत को माइक्रो उद्योगों के साथ जोड़ कर विकसित भारत कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *