एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI ) भारत में युवा लोगों को देगी खुद के उद्योग खोलने का मौका.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI ) भारत के अंदर MSME के साथ ही अन्य मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ,प्रशिक्षण एवं सहयोग द्वारा नव उद्योग लगाने में सहयोग करती है,14 अप्रैल 2025 को महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती से एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI ) एक लाख नव उद्यमियों का लक्ष्य 2030 तक प्रशिक्षण के साथ अंत में विपणन सहयोग तक का लक्ष्य लेकर नव उद्यमी योजना की शुरुआत करेगी।

ज्ञात रहे कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं मेक इन इंडिया , स्टार्टअप इंडिया , स्किल इंडिया आदि का प्रभाव एवं सक्सेस उतना नहीं रहा जितनी आशा थी ऐसे में एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI ) ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना में सभी स्कीम्स की चुनौतियां एवं 7 मुख्य परियोजनाओं पर ही कार्य का फोकस किया है जिनसे युवा ,गरीब, महिलाएं ,एवं आदिवासी भाई आसानी से जुड़ सके। इनमें एक जिला एक उत्पाद , माइक्रो उद्योग जो कि MSME मंत्रालय से मुख्य श्रेणी में रखे गए है, इलेक्ट्रिक वाहन ( Electric Vehicle ) उद्योग, रीन्यूएबल एनर्जी ( Renewable energy )  में biofuel एवं सोलर , एग्रो प्रोडक्ट एवं अन्य महिला उद्योग शामिल हैं।  एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI )  अपनी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों एवं बड़े कॉरपोरेट्स से भी टाईअप कर रही है। 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर वोकेशनल एवं एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम को इसमें ही जोड़ा गया है, काउंसिल में अब सभी विभागों के एवं विषयों के अनुभवी विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *