डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती को MSME PCI भव्य रूप से मनाएगी ,नए कार्यक्रमों की होगी शुरुआत

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) डॉ बाबासाहेब डा.भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती को एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI ) नव उद्यमियों को तैयार करने के मिशन के शुरुआत के साथ मनाएगा .इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन विजय कुमार दिल्ली में अपनी समस्त कोर टीम के साथ इसकी शुरुआत करेंगे एवं इसका एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, एमएसएमई ( MSME ) मंत्री जीतन राम मांझी , फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान , रामदास जी आठवले सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री एवम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रेषित करेंगे . एमएसएमई पीसीआई ( MSME ) मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं को प्रमोशन करके जोड़ने का कार्य करती है. पीसीआई ने 2030 तक समस्त भारत में 1 लाख नव उद्यमियों को तेयार करने की महत्वकांशी योजना बनाई है जिसमें नव उद्यमियों की खोज , उद्योग स्थापना एवम विपणन , प्रमोशन तक का समस्त कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में एमएसएमई की यह स्कीम एक बड़ा माइलस्टोन होगी . 2047 के विकसित भारत अभियान में लगभग सभी बैंक भी सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *