हरियाणा के गुरुग्राम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन.

Spread the love

कल,शनिवार,२१ जून को डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सोहना,गुरुग्राम में अखिल भारत हिन्दू महासभा,हरियाणा प्रदेश के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैकड़ों उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनाएगी और हिन्दू हितों को सुरक्षित करेगी।उन्होंने देश में एक समान नागरिक कानून बनाने,मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने,टेम्पल एक्ट को समाप्त करने,सनातन बोर्ड का गठन करने,मंदिरों,गौमता,हिन्दू संतों एवं हिन्दू बहनों और बेटियों की रक्षा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश रावत,दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक कुमार,उत्तरप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री संजीव सिंह राणा,जिलाध्यक्ष गुरुग्राम श्री गोविंद खटाना,श्री महेश खटाना,बीडीसी चेयरमैन,श्री धरमपाल सिवाच,श्री संजय कुमार,श्री जितेन्द्र मित्तल,श्री मुकेश जटराना सहित बड़ी संख्या में साधु-संत,हिन्दू महासभा हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *