पंडित विजय मिश्र (गोली पंडित) जी के पिता महेंद्र प्रसाद मिश्र का हुआ निधन.

Spread the love

उत्तर प्रदेश ( प्रतापगढ़ ) प्रतापगढ़ जिले के पोस्ट ढ़िंगवस के  ठाकुरराम का पुरवा के निवासी श्री महेंद्र प्रसाद मिश्र जी को 88 वर्ष आयु में आज निधन हो गया। स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद मिश्र जी  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय मिश्र उर्फ गोली नेता गुरुजी के पिता थे। महेंद्र प्रसाद मिश्र जी के निधन की खबर से आस पास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके स्नेही, संबंधियों, मित्रों के लिए एक गहरा आघात लगा जिसके बाद आनन फानन में लोग हर जगह से उनसे मिलने के लिए आकर उनका दर्शन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद मिश्र समाज के एक सम्मानित व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते थे उनके परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार वे सादगीपूर्ण जीवन जीते थे और लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गंगा तट पर संपन्न हुआ।

पंडित विजय मिश्र, ने कहा, मेरे पिता मेरे जीवन के आदर्श,मार्गदर्शक थे, जिन्होंने मुझे जीवन में सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीना सिखाया उनका जाना मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए महेंद्र प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *