बोईसर राजस्व विभाग के मंडल अधिकारी विजय गुंडकर, जो एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी हैं, लेकिन उनकी ज़िम्मेदारी से कैसे दूर हैं, यह उनके हाल ही में वायरल हुए वीडियो से साफ झलकता है। इस वीडियो में वे अपनी गाड़ी चला रहे हैं, जबकि उनका नन्हा बच्चा स्टेरिंग पर बैठा हुआ है। यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण माना जा रहा है।
इस घटना ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सार्वजनिक रूप से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह एक खतरनाक उदाहरण भी पेश करता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रैफिक विभाग इस पर क्या कार्रवाई करेगा – क्या उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज होगा या केवल जुर्माने की राशि वसूल कर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?