युवा परिवर्तन संस्था द्वारा स्कूलों में छात्राओं को दी जा रही है मासिक धर्म के बारे में जागरूकता.

Spread the love

महाराष्ट्र  ( गढ़चिरौली )  – युवा परिवर्तन संस्था द्वारा गढ़चिरौली के प्राथमिक स्कूलों में छात्राओं के लिए मासिक धर्म जागरूकता की जा रही हैं। इन कक्षाओं में 1वीं से 10वीं कक्षा की लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पैड का सही उपयोग, उस समय आहार कैसा होना चाहिए, और स्वच्छता कैसे बनाए रखनी चाहिए, इस पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

 

समाज में आज भी मासिक धर्म को लेकर कई भ्रांतियां और गलत धारणाएं हैं। कई लड़कियों को उम्र के अनुसार अपने शरीर में होने वाले इन बदलावों की जानकारी नहीं होती। इसे ध्यान में रखते हुए, युवा परिवर्तन संस्था गढ़चिरौली के स्कूलों में छात्राओं के लिए मासिक धर्म जागरूकता आयोजित कर रही है। अब तक 82 स्कूलों में ये कक्षाएं आयोजित की गई हैं। इन कक्षाओं के दौरान, छात्राओं को मासिक धर्म के समय शरीर में होने वाले बदलाव, सैनिटरी पैड का सही तरीके से उपयोग और उसे ठीक से डिस्पोज़ करने की प्रक्रिया प्रायोगिक रूप में दिखाई जाती है। इसके अलावा, मासिक धर्म के दिनों में सही आहार और व्यायाम के बारे में भी बताया जाता है।  संस्था की कर्मचारी सायली कडस्कर ने बताया कि अब तक 82 स्कूलों में 2000 सैनिटरी पैड्स का वितरण किया गया है। गढ़चिरौली के कई स्कूलों में लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी नहीं होती। कक्षाएं आयोजित करने के दौरान हमने छात्राओं के कई सवालों का समाधान किया। कुछ स्कूलों में लड़कियों के साथ लड़कों को भी मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी गई। जिला परिषद स्कूल धनोरा, मोहाली, स्व. रामचंद्रजी ढाकणे स्कूल मुरुडगांव, और महेश सावरकर पोरेतीवार हाई स्कूल के शिक्षक और छात्रों ने भी इस पहल का अच्छा समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *