पालघर सांसद डॉ हेमंत सावरा द्वारा नायगांव पूर्व स्थित रश्मी स्टार सिटी में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन.

Spread the love

महाराष्ट्र ( पालघर ) –  मुंबई से सटे पालघर जिले के नायगांव पूर्व स्थित रश्मी स्टार सिटी में भारतीय जनता पार्टी के कामगार कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद डॉ हेमंत सावरा के हाथों किया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वसई विरार जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल, भाजपा वसई विरार जिला महामंत्री अभय कक्कड़ , भाजपा कामगार मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय शेट्टी , कामगार मोर्चा सह संयोजक श्रीकांत चन्याल ,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिव्येश पनसुला ,वसई पूर्व साउथ कामगार मोर्चा सचिव संदीप चव्हाण , वसई पूर्व कामगार मोर्चा उपाध्यक्ष रामसुख तिवारी के साथ साथ असंख्य भाजपा पदाधिकारी ,नेता मौजूद रहे और उन्होंने सांसद डॉ हेमंत सावरा के आगमन पर पटाखे फोड़कर , जय श्रीराम , भारत माता की जय की जयकारे  के साथ किया स्वागत.  डॉ हेमंत सावरा ने वहां के कार्यकर्ताओ से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की, साथ ही उन्होंने बताया की रश्मी स्टार सिटी में भाजपा कार्यालय के जरिए यहां रह रहे कामगारों की हो रही तकलीफ और कठिनाइयों को दूर करके उनके जीवन को शांत सुखमय बनाने का काम भी किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *