महाराष्ट्र ( पुणे ) -महाराष्ट्र के पुणे में स्थित उद्यान मंगल कार्यालय में महाराष्ट्र प्रदेश हिन्दू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अखिल भारत हिन्दू महासभा संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह कुलकर्णी,राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील कुमार,राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री वीरेश त्यागी,महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिल पवार,प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री तिरूपति रेड्डी सहित महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य व जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदू महासभा पूरी मजबूती से लडेंगी चुनाव – मुन्ना शर्मा ( राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू महासभा )
