उत्तर प्रदेश ( लालगंज, प्रतापगढ़ )- भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की लालगंज तहसील इकाई की कार्यकारिणी के निर्वाचन में वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र अध्यक्ष तथा साकेत मिश्र महामंत्री निर्वाचित हुए। तहसील सभागार में गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में रविवार को अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए एक एक ही नामांकन होने के चलते पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर विकास नारायण मिश्र तथा जितेन्द्र तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि नामवापसी के समय जीतेन्द्र तिवारी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद विकास मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की देखरेख में हुए चुनाव में चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव समिति के संयोजक डाॅ0 आशीष सिंह ने किया। निर्वाचन में आशुतोष आशु वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लवलेश शुक्ल उपाध्यक्ष, राजू तिवारी कोषाध्यक्ष, जाकिर अली आय-व्यय निरीक्षक, आनन्द त्रिपाठी संगठनमंत्री, मुकेश सिंह संयुक्त मंत्री तथाा मुकेश तिवारी मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए। वहीं प्रान्तीय प्रतिनिधि अनिल त्रिपाठी महेश, गौरी शंकर त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी तथा मंडलीय प्रतिनिधि आईपी मिश्रा, प्रमोद सिंह, अशोक धर दुबे, जिला प्रतिनिधि राघवेन्द्र मिश्र रामू व संजयमणि शुक्ल चयनित हुए। चुनाव समिति के संयोजक डाॅ. आशीष व चन्द्रशेखर तिवारी, अखिलेश मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी सागर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। निर्वाचित नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास मिश्र ने पत्रकारों के मानसम्मान के लिए संघर्ष तथा महामंत्री साकेत मिश्र ने संगठन की मजबूती का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र मिश्र, सुनील सिंह, विनोद सिंह, राजकुमार मिश्र, शत्रुघ्न पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा तथा सुविधाओं को लेकर एजेण्डे पर प्रकाश डाला। निर्वाचन के बाद साथी पत्रकारों ने विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर खुशी जताई। एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराकर निर्वाचित पदाधिकारी भी खुशियां साझा करते दिखे। इस मौके पर मनोज त्रिपाठी, सुशील सिंह बघेल, संतोष तिवारी, राहुल मिश्र, शिवकरन चतुर्वेदी, अनूप त्रिपाठी आदि रहे।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की लालगंज तहसील इकाई की कार्यकारिणी के निर्वाचन में वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र अध्यक्ष तथा साकेत मिश्र महामंत्री हुए निर्वाचित.
