कांग्रेस ने सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोटा – बाबुभाई भवानजी

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) : मुंबई भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया।

पीएम मोदी के चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचे भवानजी ने गत दिवस एक सभा में कहा कि लोकतंत्र पर हमला करने वाली तथा आतंकवाद और अलगाववाद को अपने हित में देश में पनपने देने वाली कांग्रेस की सोच पुरानी पड़ गयी है और यह हैरानी की बात है कि वह मात्र दस वर्षों में देश को पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रही है।

भवानजी ने कहा कि उन्हें हैरानी थी कि देश पर इतने लंबे समय तक अपने शासन में लोकतंत्र की धज्जियां उडाने वाली कांग्रेस के नेता इतना उपदेश कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में ‘400 सीटों का आशीर्वाद’ दिया है और इसके लिए वह उन्हें धन्यवाद देते हैं।

भवानजी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गयी है और उन्होंने अपना काम भी आउटसोर्स कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक देश पर राज करने वाले दल का इतना पतन देखकर हमारी उनके प्रति संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया और चुनी हुई सरकारों को रातों रात गिरा दिया। आपातकाल के दौरान सभी मर्यादाओं को तार-तार कर मीडिया पर अंकुश लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने के नये नरेटिव गढे और अब उत्तर तथा दक्षिण को तोडने के बयान दिये जा रहे हैं और अब यह पार्टी हमें लोकतंत्र और आदर्शवाद पर उपदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने आतंकवाद और अलगाववाद को अपने हित में पनपने दिया, नक्सलवाद एक चुनौती बनने दिया, बहुत बडी जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी, सेनाओं का आधुनिकीकरण रोक दिया वह कांग्रेस आज हमें का पाठ पढा रही है।

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस देश में राष्ट्रीयकरण और निजीकरण में ही उलझी रही, जो दस वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था को 12 से 11 वें नम्बर पर ला सकी वहीं कांग्रेस दस साल में देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें नंबर पर लाने वाली मोदी सरकार को आर्थिक नीतियों पर भाषण सुना रही है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को आरक्षण से वंचित रखने वाली कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं बल्कि अपने ही परिवार के लोगों को भारत रत्न दिया।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की अपनी नीति की कोई गांरटी नहीं है वाे मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *