अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदू जनजागृति संस्था ने महिलाओं का किया सम्मान

Spread the love

 

पालघर ( बोईसर )  – महिला दिवस पर हिंदू जनजागृति संस्था की ओर से प्रशासनिक, सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा से जुडी महिलाओं का सम्मान किया गया। हिंदू जनजागृति संस्था की महिला टीम ने बोईसर शहर मे डॉक्टर शीतल शिंदे,उद्योजक अलका पटेल,महिला पुलिस विभाग से जागृति पाटिल,पल्लवी कोल्हे,धरती पागधरे,साधना सापळा,सिमा सोनोने,हर्षला रावते,वनश्री अडागडे,समजासेविका नीता राउत, सपना प्रभु, बैंक मैनेजर नूपुर जाधव और महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की कर्मचारी प्रीति पगधरे, संजीवनी पाटिल, शीतल लौहार और नीलम बिंनर का दुपट्टा पहनाकर, तुलसी का पौधा साथ मे संस्था की तरफ से उपहार देकर मुँह मिठाकर सम्मान किया गया.

इस मौक़े पर हिंदू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी राजेंद्र छीपा, जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले सहित पदाधिकारी सविता घरत, सुचिस्मिता भोई, वैशाली माने, उर्मिला सिंह, तारा तंवरऔर, संगीता यादव और सीमा गुप्ता उपस्थित रही.हिंदू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा ने बताया की महिलाओ के त्याग व समर्पण को सिर्फ एक दिन सम्मान देकर उसका आंकलन नहीं कर सकते क्योंकि महिलाये सदैव सम्माननीय है. घर परिवार के साथ साथ जो अपनी ड्यूटी अर्थात लोगो के लिए जो अपनी जिम्मेदारी निभा रही है उन महिलाओ को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *