जयप्रकाश जनता दल के अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

Spread the love

दिल्ली – जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) का राष्ट्रीय अधिवेशन आज दिनांक 3 मार्च 2024 को दिल्ली के हिमाचल भवन में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने  रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय ने अधिवेशन में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

राष्ट्रीय अधिवेशन में जय प्रकाश जनता में कई लोगों ने पार्टी में पदभार ग्रहण किए। जिसमें बुलंदशहर से भूपेंद्र चौधरी अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर जेपीजेडी में शमिल हुए वहीं श्री अनिल तोमर जी को भी पार्टी में जिम्मेदारी दी गई और अन्य कई विशेष लोग पार्टी का दामन थाम आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस अधिवेशन के आयोजन में श्री पंकज सहाय जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अधिवेशन में बिहार मनोज सिंह झारखंड कर्नाटक अब्दुल मजीद , ओडिशा, उत्तर प्रदेश गोपाल श्रीवास्तव  महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष साहिल श्रीवास्तव , उत्तराखंड से जय प्रकाश जनता दल के सभी प्रदेश अध्यक्ष इस राष्ट्रीय अधिवेशन व चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर पंकज सहाय जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना। इस मौके पर श्री सहाय ने सभी पदाधिकारियों को अपनी और पार्टी की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री सहाय संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल देने की बात कही साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी विचार किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की अहम चर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में कई राज्यों से जय प्रकाश जनता से टिकट देकर उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने पर सहमति बनाई गई।
गौरतलब हो की जय प्रकाश जनता दल झारखंड में पार्टी का विस्तार कर रही है जिसको लेकर कई बार बैठकों का दौर चलता रहता है
अब जय प्रकाश जनता दल अपने पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में करना तय हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय की माने तो पार्टी ने पूर्व के कई चुनावों में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुकी है अब राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।

श्री पंकज सहाय ने सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए कहा कि जय प्रकाश जनता दल की जिम्मेदारी बढ़ी है और भ्रष्टाचारी, सरकार के खिलाफ हम जोर शोर से संघर्ष करेंगे। पार्टी अध्यक्ष श्री सहाय ने मीडिया से बात करते हुए देश में पार्टी को मजबूत कर सत्ता में आकर अहम भूमिका निभाने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *