महाराष्ट्र ( पालघर ) – सनातन धर्म के प्रति निरंतर जनजागृति अभियान के अंतर्गत “हिन्दू जनजागृति संस्था” के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “भव्य सार्वजनिक हल्दी कुमकुम” का कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा।
आपको बता दे हिन्दू जनजागृति संस्था हिंदुत्व हितार्थ एक सेवाभावी संस्था के रूप में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था की राष्ट्रीय संगठनमंत्री तुलसी छीपा व पालघर महिला जिला अध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले की अध्यक्षता में पालघर जिले के बोईसर शहर के यादव नगर मे 5 फरवरी व रूपरजत पार्क मे 6 फरवरी को भव्य “हल्दी कुमकुम” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम इतना भव्य की जहां यादव नगर में सुहागन बहनो की संख्या लगभग 350 के पार रही वही रूपरजत में भी ये संख्या 300 से कम न थी। इस भव्य “हल्दी कुमकुम” कार्यक्रम में सभी सुहागिन बहनों ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा सत्कार कर एक दूसरे को सौभाग्यसाली होने का उपहार स्वरूप आशीर्वाद प्रदान कर उपहार वस्तु भी भेंट किया।
इस भव्य अवसर पर राष्ट्रीय संगठनमंत्री तुलसी छीपा , पालघर जिला महिला अध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले, पालघर महिला जिला मंत्री आशा चौधरी,पालघर महिला जिला उपाध्यक्ष सविता घरत,पालघर तहसील कार्यकारिणी नीतू शाही,पालघर तहसील महिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुचिस्मिता भोई,पालघर महिला तहसील सचिव स्नेहल भानुशाली,पालघर तहसील महिला सदस्य कुसुम सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष की धर्म पत्नी प्रियंका सिंह, विनीता महाजन, वैशाली माने, भावना राजपुरोहित, मंजू खत्री, समता जैन, जशोदा शर्मा, पल्लवी लाला, मिनल अग्रवाल पूर्णिमा शेट्टी, तारा तंवर, अंजलि सौरगे व उर्मिला सिंह की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर सभी सुहागिन बहनो ने “हिन्दू जनजागृति संस्था” द्वारा किये गए इस भव्य आयोजन की खूब सराहना व कार्य नियोजन की प्रसंशा की।
हिन्दू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा जी ने बताया कि संस्था निरंतर सनातन धर्म की जनजागृति हेतु ऐसे आयोजन करती रहेगी क्योंकि हमारा उद्देश्य ही हिन्दू धर्म को प्रबलता की ओर ले जाना है. यादव नगर मे इस कार्यक्रम के आयोजन मे चंद्रबली यादव, हृषिकेश पाण्डेय व जय कुमार पटवा (पटवा जी) के सुझाव व परामर्श का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा।