प्रयागराज-
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मुखपत्र मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के संपादक एवं हिंदी दैनिक पवन प्रभात के प्रधान संपादक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं 14 अन्य संपादकों को अनिल अभिव्यक्ति संस्था द्वारा पत्रकार रत्न सम्मान 2023 प्रदान किया गया.
उपरोक्त जानकारी अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ अनिल कुमार शर्मा अनिल ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा प्रति वर्ष जन सरोकार से जुड़ी निष्पक्ष स्वस्थ और निष्पक्ष साहित्यिक पत्रकारिता के लिए चयनित संपादकों को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए पत्रकार रत्न सम्मान प्रदान किया जाता है. वर्ष 2023 के लिए 15 संपादकों को चयनित किया गया था जिसमें प्रयागराज के डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय भी शामिल हैं.