महाराष्ट्र ( पालघर ) – मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में स्घित बालाजी हॉल में भारतीय भारतीय जनता पार्टी कामगार मोर्चा वसई विरार जिला कार्यकारिणी बैठक रविवार 22 अक्टूबर को सम्पन्न हुई, इस बैठक में कई भाजपा नेताओ के साथ साथ कामगार मोर्चा के कई कार्यकर्ता इस बैठक में सम्मिलित हुए ,इस बैठक में भाजपा नेता राजन नाईक, भारतीय जनता पार्टी कामगार मोर्चा वसई विरार जिला अध्यक्ष उदय शेट्टी , भारतीय जनता कामगार मोर्चा महाराष्ट्र राज्य के सचिव संजय पवार , कोकण विभाग प्रमुख सलील गवली ,भाजपा के वसई विरार जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटिल ,वसई विरार जिला सचिव अभय कक्कड़ आदि उपस्थित रहे साथ ही इस बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा.