ब्यूरो चीफ / शिवानी शर्मा…
बिबीरानी ( राजस्थान) – भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा आज बीबीरानी में पहुंची।तय समय से लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंची यात्रा। तेज गर्मी में भी जनता अपने प्रिय पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के समर्थन में सभा स्थल पर मौजूद रही। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में आज बीबीरानी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।इस परिवर्तन संकल्प जनसभा के मुख्य वक्ता एवं अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने भाषण में कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा हाल ही में महिलाओं के सम्मान में 33% आरक्षण दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने महिलाओं को बराबरी का हक दिलाया है।लगभग देश की आधी आबादी महिलाओं की है। सावंत ने बताया कि आज पूरे विश्व में मोदी मोदी की गूंज है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण जी-20 सम्मेलन में भी देखा गया। इस बार जनता का मूड बता रहा है कि राजस्थान में 160 से भी ज्यादा सीटे भाजपा जीत रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जो बिजली की व्यवस्था पूर्व भाजपा सरकार में थी आज वह नहीं है लोग ट्रांसफार्मर और अन्य सामानों के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। राजस्थान में अपराध और महिला अत्याचार चरम सीमा पर है साल साल भर पढ़ाई करने के बाद भी जब बच्चे पेपर देने जाते हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। सड़कों की हालत खराब है पता ही नही की सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने भाषण में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में ऐतिहासिक कम हुए। आखरी सत्र में जो भाजपा ने काम शुरू करवाये उनको कांग्रेस सरकार ने रोक कर रखा है। जो आज तक पूरे नहीं हुए। जल जीवन मिशन में घोटाले की कहानी राजस्थान का बच्चा-बच्चा जानता है। इनकी लाल डायरी भी राजस्थान में बहुत चर्चित हैं। जब-जब भाजपा की सरकार राजस्थान में और केंद्र में साथ होती है तो जनता को केंद्र की सरकार का लाभ भी मिलता है आज हालात यह है कि केंद्र से तो मिल ही नहीं रही है और राजस्थान की योजनाएं भी आधी अधूरी है। राजस्थान की योजनाओं के नाम पर केवल गारंटी कार्ड मिला है। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गोगामेड़ी से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा के प्रमुख सी आर चौधरी, अजय पाल सिंह पूर्व अध्यक्ष राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी भी मौजूद रहे। मुख्य वक्ताओं से पूर्व वक्ताओं में पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना बनवारी लाल सिंघल रमेश खींची रामकिशन मेघवाल मामन सिंह यादव अलवर जिला उत्तर के जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया जिला उत्तर संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव प्रमिल जसोरिया पुरण झाबुला,बलविंदर सिंह,उमेशकांत वशिष्ठ,चैयरमैन तारामणि सिंघल,हरीश रोघा,अशोक डाटा और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित गांव शहर ढाणी से आई जनता मौजूद रही।