भारत की जमीन हथियाने का समय चला गया ,गृहमंत्री अमित शाह चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर गरजे ,

Spread the love

अरुणाचल प्रदेश – भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत की ज़मीन हथियाने का ज़मान चला गया है और आज भारतीय सेना के पराक्रम से हम सभी सुरक्षित हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सुई की नोक जितनी ज़मीन भी हमसे कोई नहीं ले सकता. वे अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास किबिथू इलाके में वाइब्रेंट विलेज के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

शाह ने 1962 की जंग में शहीद हुए किबिथू के जवानों को याद करते हुए कहा- संख्या कम होने के बाद भी हमारे जवान बहादुरी से लड़े। 1965 में टाइम मैगजीन ने भी इस लड़ाई में भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ की थी। भारत में सूर्य की पहली किरण इस भूमि पर पड़ती है। भगवान परशुराम ने इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा था। यह भारत माता के मुकुट का एक उज्ज्वल गहना है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘पूरा देश आज अपने घरों में चैन की नींद सो सकता है क्योंकि हमारे भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान और सेना हमारी सीमाओं पर दिन-रात काम कर रहे हैं. आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम पर बुरी नजर डालने की ताकत किसी में नहीं है.’

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा, ‘2014 से पहले पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को अशांत क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले 9 वर्षों में, पीएम मोदी की ‘लुक ईस्ट’ नीति के कारण, पूर्वोत्तर को अब एक ऐसा क्षेत्र माना जाता है, जो देश के विकास में योगदान देता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *