प्रयागराज -भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्यय, किसानों के ऊपर हाल में हुए प्राकृतिक आपदा से बहुत दुःखी है।
बता दे कि देश के कई कोनो में हाल के दिनों में ओलावृष्टि व बरसात से काफी नुकसान हुआ है। भारतीय किसान कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से ओलावृष्टि में हुई क्षति के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है,भारतीय किसान कल्याण संघ के रास्ट्रीय प्रवक्ता अजय पांडेय ने शासन से पुरजोर ढंग से मांग किया है। की किसानों को शीघ्र ही राहत मिले, बता दे कि हाल के दिनों में हुयी असमय बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया है। फ़िरहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों के हितों को लेकर सजग है। वे नित नये घोषणाएं कर रहे है। लेकिन वह किसानों के लिए नाकाफी है ,श्री पांडेय ने कहा की हमारा संघठन किसानों के ऊपर हुए प्राकृतिक आपदा से दुःखी है।और पुरजोर ढंग से मांग करता है। कि किसानों की धरा तल पर हुए नुकसान का भौतिक सत्यापन कराया जाय साथ ही नुकसान की भरपायी की जाय, किसानों के फसलों की छति के अनुसार आपदा राहत की घोषणा की जाय।और किसानों के आंसू की भरपाई राहत देकर की जाय।